About Me

LIKEE app से पैसे कैसे कमाये 2020 में - ज्यादा कमाना हैं ? इन तरीकों का करे इस्तेमाल

हेलो दोस्तों नमस्कार आप सभी लोगों का हमारे ब्लॉग mygyaniji.com में स्वागत है |

अगर आप लोग भी दूसरे क्रिएटर की तरह likee app पर पैसा कमाना चाहते हैं, तो आपको हमारा ये पोस्ट LIKEE app से पैसे कैसे कमाए 2020 को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि हमने इस पोस्ट ने इस संदर्भ में सारी जानकारी बड़े ही सरल तरीके से दिया है तो चलिए देरी किस बात की शुरू करते हैं |

LIKEE app एक शॉट वीडियो क्रिएटिंग ऐप है,लगभग TIKTOK, KWAI, जैसे  एप्स के समान |

दोस्तों LIKEE app पर आप लोग एक सिंपल यूजर की तरह दूसरों के वीडियो को देख सकते हैं, और अपने खाली समय में आनंद उठा सकते हैं और दूसरे ही और आप यहां पर एक वीडियो क्रिएटर के तौर पर शॉर्ट वीडियोस बना सकते हैं और इस एप से पैसे कमा सकते हैं |

दोस्तों LIKEE app पर आप लोगों को वीडियो बनाने के लिए आप लोगों को किसी भी प्रकार का टेक्निकल नॉलेज होने की कोई जरूरत नहीं है |

दोस्तों, क्रिएटर्स की सुविधा के लिए इस ऐप में आप लोगों को कई सारे फीचर दिए जाते हैं जिसका इस्तेमाल करके आप लोग कुछ ही मिनटों के अंदर एक प्रोफेशनल शॉर्ट वीडियो  बना सकते हैं |

दोस्तों एक बात जानकर आपको बहुत हैरानी होगी वह यह, कि LIKEE app  ने बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा popularity हासिल कर ली है |

अगर हम बात करें शॉर्ट वीडियोस क्रिएटिंग दुनिया में कुछ गिने-चुने ही ऐसे ऐप है जो कि मार्केट में बहुत ज्यादा चलते हैं और उनमें से LIKEE  एक है |

दोस्तों इस ऐप पर सिर्फ नॉर्मल लोग ही वीडियोस नहीं बनाते हैं ! इस एप्लीकेशन में बॉलीवुड के कई सारे सितारे भी वीडियो बनाते हैं, तो आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह एप्लीकेशन कितना पॉपुलर है और यह आप लोगों को कितना पब्लिसिटी दे सकता है |

आप इसको यूं भी कह सकते हैं कि अगर आज के समय में TIKTOK जैसे बड़े एप्लीकेशन को अगर कोई ऐप टक्कर दे रहा है तो वह है LIKEE app |

इन्हें भी पढ़े |

तो चलिए दोस्तों अब हम जानते हैं कि सच में हम लोग LIKEE app से पैसे कैसे कमाए वह भी साल 2020 में ?

LIKEE app से पैसे कैसे कमाये 2020 में - ज्यादा कमाना हैं ? इन तरीकों का करे इस्तेमाल

पॉइंट नंबर 1

दोस्तों, LIKEE app पर पैसा कमाने के लिए आप लोगों को अपने दिमाग में एक बात हमेशा रखना है, वह यह कि सबसे पहले आप कोशिश करें लगातार वीडियोस बनाने की और उसे अपलोड करने की |

दोस्तों, वीडियोस की quality आपको एकदम प्रोफेशनल रखनी है अगर आप प्रोफेशनल वीडियोस बनाएंगे तो आपके पॉपुलर होने का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा |
 

 वीडियोस में # TAG का इस्तेमाल करना |

दोस्तों, आपको अगर नहीं पता कि # tag क्या होता है ? और इसको वीडियोस में डालने से हमारा क्या फायदा है ?तो इसका जवाब मैं आपको देता हूं |

दोस्तों # tag से हम लोगों को यह पता चलता है, की वीडियो किस catagory का है और उसमें क्रिएटर ने क्या बताने की कोशिश की है |

दोस्तों, आप लोगों को जानकर बहुत खुशी होगी कि LIKEE app से बहुत सारी कंपनियां भी जुड़ी हुई है, जो अपने किसी भी नए प्रोडक्ट को लांच करने पर लाइक एप पर नई -नई # tag भी लॉन्च करती है |

अगर आपको नई # tag का इस्तेमाल अपनी वीडियो में करते हैं और उस # tag द्वारा उस कंपनी को अपने प्रोडक्ट को बेचने में फायदा होता है, तो कंपनियां सबसे ज्यादा लाइक और शेयर पाने वाले क्रिएटर को इनाम देती है जैसे $50 $60 या $100 |

अब यह # tag कैसे काम करता है तो चलिए यह भी जान लेते हैं |

दोस्तों इन नई-नई # tag का compitition होता है LIKEE app पर अब इन compitition के विजेता वही होते हैं जो अपनी वीडियोस में इन्हें # tag का इस्तेमाल करके सबसे ज्यादा लाइक शेयर पाते हैं और जितना ज्यादा लाइक और शेयर कोई भी क्रिएटर पाता है कंपनी उसी हिसाब से उनको इनाम देती है |

तो आपको इतना तो पता लग ही गया होगा कि आप लोगों को हमेशा LIKEE app पर नई-नई # tag का इस्तेमाल करना है |

 LIKEE app पर नए # tag टैग सबसे पहले कैसे पता करें ?


 दोस्तों इस के लिए आप लोगों को LIKEE app पर जाकर सर्च बार में likee india page को सर्च करना है जब आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे तो आप लोगों को वहां कई सारे नए नए # tag दिखेंगे, आप वहां से अपने मुताबिक किसी भी नए # tag टैग पर वीडियो बना सकते हैं |

Sponsership से भी पैसे कमाए |


 दोस्तों sponsership से भी आप लोग LIKEE app पर पैसा कमा सकते हैं |

और आपको यह जानकर बहुत ज्यादा हैरानी होगी कि आप लोग sponsership से बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं | दोस्तों, आजकल लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर sponsership दिया जाता है , इसका मतलब है की  जिस भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा लोग जुड़ेंगे कंपनी अपना प्रोडक्ट या ब्रांड के प्रमोशन के लिए वहां आएंगे |

दोस्तों, अगर आप लोग Quality वीडियोस बनाते हो तुम बहुत ज्यादा चांस है कि कोई कंपनी आपकी वीडियोस को देखकर आपकी प्रोफाइल को देखकर अगर आपके पास बहुत ज्यादा फॉलोअर्स है तो आपको sponsership दे 
सकती है और इसके बदले में वह कंपनी आपको बहुत ज्यादा पैसे भी दे सकती है |

 दोस्तों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करने का यह एक बहुत बड़ा plus pointहोता है |

 लाइक एप पर Crown से भी पैसे कमाए |


दोस्तों LIKEE app पर एक सिस्टम काम करता है जिसको Crown बोला जाता है, या Crown सिस्टम बोला जाता है | अगर हम सरल भाषा में इसको कहें तो हम यूं कह सकते हैं कि यह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर popolar creator का जो badge हमें मिलता है उसी के समान है |

लाइक एप पर यह Crown सिर्फ और सिर्फ बड़े क्रिएटर्स को प्रदान किया जाता है |

तो चलिए इस  क्राउन सिस्टम के बारे में कुछ जानते हैं |

दोस्तों लाइक एप पर तीन प्रकार के Crown होते हैं |

K1 crown :-  दोस्तों जिन क्रिएटर के पास k1 Crown होता है उनको हर महीने ₹30000 से अधिक सैलरी मिलती है इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास k1 Crown है तो आप लोग बहुत अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं |

 k2 crown :-  आप दोस्तों  जिनके पास K2 Crown होता है वे लोग हर महीने ₹17000 तक कमा लेते हैं यह भी एक अच्छा खासा रकम है |

K3 crown :-  दोस्तों जिन लोगों के पास k3 Crown होता है वे लोग हर महीने ₹3500 तक कमा लेते हैं

Contest में हिस्सा लेकर पैसे कमाए |


Dashboard - message - content

 दोस्तों Contest में हिस्सा लेने के लिए आप लोगों को Contest section में जाकर Go के ऊपर क्लिक करना होगा 

उस Contest में आप लोगों को हिस्सा लेने के लिए एक बात का ध्यान रखना पड़ेगा वह यह है कि Contest में वीडियो किस प्रकार बनाना है उसे कैसे तैयार करना है ?

 जब आप लोग Contest के मांग के मुताबिक वीडियो बनाकर तैयार कर ले, इसके बाद  एक सही # tag का इस्तेमाल करके वीडियो को पब्लिश कर दे |

जब भी वो Contest समाप्त हो जाएगी और अगर आप का वीडियो सबसे ज्यादा लाइक और शेयर प्राप्त करेगी तो
आपको इनाम के तौर पर prize money दिया जाएगा |

प्राइज मनी कितना होगा इस बात की जानकारी Contest में दिया जाएगा |

कम से कम कितने पैसे निकाल सकते हैं ?


Likee app की minimum withdrawal  है $20

Conclusion 

दोस्तों, मैं उम्मीद करूंगा कि मेरे इस पोस्ट से आप लोगों को LIKEE app से पैसे कैसे कमाए 2020 के विषय में सारी दुविधा और प्रश्न दूर हुए होंगे |

दोस्तों हम आप लोगों की सुविधा के लिए हमेशा यही कोशिश करते हैं कि आप लोगों को हमारे इस ब्लॉग पर internet, mobile apps से पैसे कैसे कमाए इस बारे में पूरी जानकारी दें, ताकि आप लोगों को इंटरनेट पर किसी दूसरे आर्टिकल को पढ़ने की आवश्यकता ना हो |

आपको आज का हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें जरूर बताएं आप हमें सपोर्ट करने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा share करे |

इस पोस्ट को पढने के लिए आप लोगो शुक्रिया |

अगर आपको कोई भी शिकायत या सुझाव है तो आप हमें comment कर सकते हैं  |


Post a Comment

0 Comments