About Me

Youtube se paise kaise kamaye || 2020 || begginers के लिए


youtube se paise kaise kamaye ?

 2020 || begginers के लिए
mygyaniji.com

हेलो दोस्तो नमस्कार मैं mygyaniji.com पर आप लोगों का स्वागत है, दोस्तों अगर आप इस पोस्ट को पढ़ने आए हैं तो जरूर ही आप लोग भी ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन दोस्तों इससे पहले कुछ तथ्य जो आप लोगों को बताना बहुत ज्यादा जरूरी है |

दोस्तों हमारे देश में हर साल बहुत सारे विद्यार्थी अलग-अलग डिग्री लेकर अलग-अलग संस्थाओं से पास करते हैं, अब ऐसे में सभी लोग नौकरी की तलाश में रहते हैं,

बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको नौकरी मिल जाती है और बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं जिनको नौकरी नहीं  मिल पाती है, जिनको लोग बेरोजगार कहते हैं | और जिन लोगों को नौकरी नहीं मिलती वह पैसा कमाने के लिए गलत रास्तों पर चले जाते हैं | दोस्तों ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप लोग बेरोजगार ही हो, बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपने साइड इनकम के लिए ऑनलाइन इनकम करना चाहते हैं या ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं, और इस दुविधा में रहते हैं कि हम ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ?

दोस्तों वैसे तो ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए कई सारे रास्ते हैं और आप लोग इनके बारे में कई सारे source से जानकारी ले सकते हैं उदाहरण के लिए YouTube, blogging, freelancing, website designing, etc.

लेकिन सभी तरीकों में से जो सबसे ज्यादा पॉपुलर तरीके हैं, वह youtube और blogging है अगर मैं सरल शब्दों में कहूं तो youtube और blogging से पैसे कमाना बाकी सभी तरीकों में सबसे ज्यादा आसान है, हालांकि थोड़ा बहुत मेहनत इन दोनों प्लेटफार्म पर भी है, लेकिन अगर आप इन दोनों रास्तों में से किसी एक को चुनते हैं तो आप लोगों का सफल होने का चांस बढ़ जाता है | हालांकि मैं अभी आप लोगों को आगे बताऊंगा कि youtube से पैसे कमाना, blogging से भी ज्यादा आसान क्यों है ? और कैसे हैं ? इसके लिए आप लोगों को इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा |

क्यों youtube, blogging से ज्यादा बेहतर है ?


Investment

दोस्तों अगर हम पैसे खर्च करने की बात करें या फिर मैं आप लोगों को यूं कहूं कि इन दोनों प्लेटफार्म पर बिजनेस शुरू करने के लिए आप लोगों को पैसे किस में खर्च करने की जरूरत होगी तो वह है blogging |

जी हां दोस्तों blogging पर बिजनेस शुरू करने के लिए आप लोगों को domain name, hosting इत्यादि, के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत होगी,

वही youtube पर बिजनेस शुरू करने के लिए आप लोगों को किसी भी प्रकार का पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है बस आप लोगों के पास एक अच्छा सा फोन होना चाहिए, जिसमें एक अच्छा सा कैमरा होना चाहिए |

आप उस कैमरे से वीडियो शूट कर सकते हैं और उसी फोन से एडिट कर सकते हैं और videos को अपलोड कर सकते हैं और पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं |

दोस्तों सिर्फ यह एक ही पैमाना ऐसा नहीं है जिस पर youtube खरा उतरता है बल्कि और भी ऐसे कई सारे आंकड़े और पैमाने हैं, जिस पर भी youtube खरा उतरता है |दोस्तों ये तो हुई youtube और blogging में कौन ज्यादा बेहतर है इस चीज की बात तो इसमें कोई शक नहीं है कि youtube ज्यादा बेहतर है |

दोस्तों, मैं कोशिश करूंगा कि इस आर्टिकल में, मैं आप लोगों से इतनी जानकारी साझा करूं कि आप लोगों को youtube से पैसे कैसे कमाए ? इस बारे में कोई भी confusion ना रहे | और आपको कहीं और जाने की भी आवश्यकता ना हो |

आप हमारे youtube चैनल को visit कर सकते हैं | LINK:- CLICK HERE

 youtube से पैसे कैसे कमाए ?

तो चलिए दोस्तों अब हम जानते हैं कि, youtube से हम लोग पैसे कैसे कमा सकते हैं ? दोस्तों, youtube से पैसे कमाने के लिए आप लोगों को सबसे पहले अपना एक चैनल बनाना होगा |

चैनल को कैसे बनाते हैं आप इस LINK को क्लिक करके वीडियो देख सकते हैं, जिससे आप लोग चैनल कैसे बनाएं यह सारी बातें जान जाएंगे |

दोस्तों हम सभी को पता है कि youtube एक वीडियो प्लेटफार्म है, जहां पर आप लोगों को वीडियो अपलोड करने के लिए पैसे दिए जाते हैं | youtube से पैसे कमाने के लिए कितने तरीके हैं ? अगर आप जानना चाहते हैं, तो पोस्ट को पढ़ते रहिए आगे हम इसके बारे में detail से बताएंगे |

दोस्तों सिर्फ चैनल बनाने और videos डालने के बाद आपका काम खत्म नहीं हो जाता, आपको अपने चैनल में कई सारी सेटिंग करनी होती है, जिससे आपका चैनल एक प्रोफेशनल चैनल की तरह दिखे |

also read :-

Tiktok से पैसा कैसे कमाये ?
lockdown में घर बैठे-बैठे पैसे कैसे छापे ?
how to earn money from amazon affiliate || in hindi

YouTube को पार्ट टाइम करें या फुल टाइम करें ?

दोस्तों youtube को पार्ट टाइम करें या फुल टाइम करें, यह संपूर्ण आप पर निर्भर करता है | कई लोग youtube को पार्ट टाइम करके successful है और कई लोग फुल टाइम करके successful है |

हालांकि मेरा सुझाव है कि, अगर आप लोगो के पास भरपूर समय है, यानी कि आप youtube को अपना पूरा समय दे सकते हैं तो आप youtube को फुल टाइम कीजिए | यानि आप youtube को अपना करियर बनाइए, और यदि आपके पास समय की कमी है लेकिन अब फिर भी youtube से पैसा कमाना चाहते हैं तो आप youtube को पार्टटाइम कर सकते हैं |

दोस्तों एक उदाहरण जो आप लोगों को देना बहुत ज्यादा जरूरी है वह यह है कि आप लोग चाय में जितना चीनी डालेंगे चाय उतनी ही मीठी होगी | इस उदाहरण से, मैं आप लोगों को यह समझाना चाहता था कि आप youtube पर अपना जितना समय देंगे आपके success होने का chance उतना ही ज्यादा होगा | उम्मीद करूंगा कि, मैं क्या कहना चाहता हूं, यह आप समझ चुके हैं |

youtube से पैसे कैसे कमाए जाते हैं ? [ कितने तरीकों से ? ]

दोस्तों जिस topic का आप लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, कि youtube से कितने तरीकों से पैसे कमाया जा सकता है ? इसका उत्तर है कि youtube पर आप लोग कई सारे तरीकों से पैसे कमा सकते हैं, जो कि मैं आप लोगों को नीचे बताऊंगा | 
अगर आप लोग एक youtube चैनल खोलने जा रहे हैं तो आप लोगों को इस बात की जानकारी होनी ही चाहिए |

  1. Adsense :- दोस्तों जो सबसे जाना माना तरीका है जिससे आप लोग youtube पर पैसे कमा सकते हैं, वह तरीका है Adsense द्वारा | जब आपका चैनल adsense के approval के लिए eligible हो जाता है, तब आपका चैनल Monitization के लिए adsense के पास जाती है, अगर सारे एलिजिबिलिटी में आपका चैनल पास हो जाता है, तो आपके चैनल को Monitize कर दिया जाता है | इसके बाद आप के वीडियो पर ads आने शुरू हो जाते हैं, इन्हीं ads को दिखाने के लिए ऐडसेंस आप लोगों को पैसे देती है | दोस्तों अगर आपका चैनल काफी ज्यादा सफल हो जाता है तो आप लोग ऐडसेंस से आराम से हर महीने एक से डेढ़ लाख रुपए  तक कमा सकते हैं |
  2. Sponsership :- दोस्तों यह शब्द आपने कई बार कई जगहों पर सुना होगा, आप इस तरीके से भी youtube से पैसे कमा सकते हैं | अगर मैं आप लोगों कहूं कि adsense के मुकाबले आप लोग sponsership से कई गुना ज्यादा पैसे कमा सकते हैं, तो शायद आप लोग हैरान होंगे | जी हां दोस्तों यह बिल्कुल सच है | चलिए मैं आप लोगों को बताता हूं की sponsership आखिर होता क्या है ? दोस्तों, ऐसे कई सारी छोटी या बड़ी कंपनी होती है, जो कई प्रकार के उत्पादो का उत्पादन करती है या यूं कहें की प्रोडक्ट बनाती है, अब उन लोगों को इन प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए या तो टीवी पर एडवर्टाइजमेंट देना होता है या फिर youtube द्वारा उन प्रोडक्ट के रिव्यु करा कर प्रमोशन करते हैं | दोस्तों टीवी पर ads देने के लिए उन लोगों को लाखों रुपए खर्च करने होते हैं, जबकि हम सभी को पता है कि आजकल के समय में youtube हर कोई देखता है, तो अब ऐसे में उन कंपनी के marketing experts, youtube पर पैसे देकर उन प्रोडक्ट का रिव्यू कराती है, जिसके बदले में वे लोग आप लोगों को पैसे देती है, और कई बार वह प्रोडक्ट आपको हमेशा के लिए दे देती है |
दोस्तों इस तरीके से पैसे कमाने के लिए ध्यान में रखने वाली बात यह है कि आपका चैनल जितना बड़ा होगा यानी आपके subscriber जितने ज्यादा होंगे आपके videos को देखने वाले लोग जितने ज्यादा होंगे आपको उतनी ही ज्यादा पैसे दिए जाएंगे |

  • Course selling :- दोस्तों, आप लोग youtube पर course selling करके भी काफी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं | अगर आप लोगों के पास कुछ ऐसी नॉलेज है जिससे आप लोग अपने viewer को फायदा पहुंचा सकते हैं, तो आप लोग इसे कोर्स के रूप में अपने viewer को बेच सकते हैं | दोस्तों आजकल के समय में course selling का मार्केट youtube पर काफी ज्यादा सफल है और आप इससे लाखों में पैसे कमा सकते हैं |
उदाहरण के लिए मैं आप लोगों को कुछ कोर्स बताता हूं जैसे, Photography course, videography course, cooking course, blogging course और online business course इत्यादि |
  • Membership :- दोस्तों, आप लोग membership से भी पैसे कमा सकते हैं | membership सिर्फ आपके सब्सक्राइबर के लिए ही होता है, आपके subscriber आपके चैनल का  मेंबरशिप ले सकते हैं | आप अपने चैनल का मेंबरशिप कितने रुपयों में देंगे यह आप पर निर्भर करता है | दोस्तों, मेंबरशिप में आप लोगों को personally अपने सब्सक्राइबर के प्रॉब्लम उनके queries को solve करना होता है |

Monetization  के नए रूल क्या है?

दोस्तों, youtube का monitization policy, पहले कुछ और था, और अब यह बदल चुका है | अगर मैं पहले वाले policy की बात करूं तू, तो पहले अगर आपके videos पर 10,000 व्यूज आ जाते थे, तो आपका वीडियो पर ads आना शुरू हो जाता था, यानी आपका monetization, on हो जाता था | लेकिन अब यह policy बदल चुका है | और इस नए policy को आप लोगों का जानना बहुत जरूरी है |

दोस्तों, अगर 2020 में आप अपने चैनल को monitize करना चाहते हैं तो आप लोगों को youtube partner programme [YPP] के लिए eligible  होना होगा |

इसके  तहत आप लोगों के चैनल पर 4000 घंटे का watch time और 1000 subscriber होने अनिवार्य है | वह भी 1 साल के अंदर | इसका मतलब आप लोग जब से अपना पहला वीडियो youtube पर डालेंगे तब से 1 साल के अंतराल में आपके चैनल पर 4000 घंटे का watch time और 1000 subscriber होना अनिवार्य है |

अगर यह दोनों चीजें आपके चैनल पर हो जाती है तो आपके चैनल monitization के लिए review पर जाता है, और तो और आप लोगों के चैनल पर किसी भी प्रकार का community strike भी नहीं होना चाहिए | तो दोस्तों यह थी youtube monitization का नया policy |

YouTube  से ज्यादा पैसे कमाने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें ?

तो दोस्तों अगर आप लोग youtube से ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं तो आप लोगों को यह भी जानना बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप लोग ज्यादा पैसे कमाने के लिए youtube पर क्या करें और क्या नहीं करें | तो चलिए हम इस पर भी चर्चा करते हैं |

 क्या करें ?

  1. videosको अच्छे quality में shoot करें और अच्छे से edit करें |
  2. अगर संभव हो तो रोजाना एक वीडियो अपलोड करें नहीं तो हर हफ्ते तीन या चार वीडियो अपलोड करें |
  3. लगातार अंतराल में videos को अपलोड करते रहें |
  4. instant views पाने के लिए trending टॉपिक पर वीडियो बनाएं |
  5. चैनल पर बीच-बीच में evergreen videos भी बनाते रहे, जिससे आपके चैनल पर हमेशा traffic बनी रहेगी |
  6. videos पर किए गए comments का जवाब दे, जिससे आपके और आपके viewers के बीच bond और बढ़ेगी |
  7. कोई भी वीडियो बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा कर ले, अपनी वीडियो में आप इतना जानकारी साझा करें जिससे आपके viewers को किसी और दूसरे वीडियो को देखने की जरूरत ना हो | इससे आपका watchtime बढ़ेगा subscriber बढ़ने के लिए चांस होंगे |

क्या नहीं करें?

  1. कभी भी ऐसे टॉपिक पर वीडियो ना बनाएं जो youtube के policy के खिलाफ हो इससे आपको strike भी मिल सकता है और आपके चैनल भी बैन हो सकता है |
  2. कभी भी अलग-अलग टॉपिक पर वीडियो ना बनाएं, आप जिस भी टॉपिक में perfect हो उसी टॉपिक पर videos बनाएं | अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके subscribers अलग-अलग field से होंगे और जब आप किसी दूसरे टॉपिक पर videos डालेंगे तो आपके वीडियोस पर बिल्कुल views नहीं आएंगे |
  3. कभी भी दूसरों की वीडियो को कॉपी करके अपने चैनल पर ना डालें, इससे आपको copyright claim या copyright strike आ सकती है जिससे आपका चैनल भी ban हो सकता है |

Youtube से आप कितने प्रकार के videos बना सकते हैं ?

दोस्तों,youtube पर आप कई प्रकार के videos बना सकते हैं, लेकिन इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको अपने चैनल पर सिर्फ एक या दो प्रकार के video ही बना सकते हैं |

  • Gadget Review videos
  • Vlogging
  • Cooking
  • Teaching
  • Youtube help
  • Blogging course
  • Eating
  • Video editing
  • Ethical hacking
  • Gaming
  • Prank etc.

दोस्तों,उम्मीद करूँगा की आप लोगो youtube से related सारी जानकारी मिल गयी होंगी |

अगर आप लोगों को ये पोस्ट अच्छा लगा तो आप हमें follow कर सकतें हैं तथा अपने दोस्तों में भी share कर सकते हैं |  

इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आप लोगों का बहुत बहुत सुक्रिया |


Post a Comment

0 Comments