About Me

how to earn money from Amazon Associates / Affiliate program | हिंदी में


how to earn money from Amazon Associates / Affiliate program   

हेल्लो दोस्तों mygyaniji.com पर आप लोगों का स्वागत हैं |

तो दोस्तों क्या आप लोगों को पता है कि Amazon Associates या फिर Amazon Affiliate क्या है, और आप लोग इससे पैसा कैसे कमा सकते हैं, अगर आप लोगों को यह बात नहीं पता तो आज की हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़िए, इस पोस्ट में हम आप लोगों को Amazon Associates के बारे में पूरा बताने वाले हैं कि, आप लोग Amazon Associates program से कैसे अपने लिए घर बैठे ही इनकम कर सकते है | मैं उम्मीद करूंगा कि आपको यह पोस्ट अच्छी लगेगी और आप इस पोस्ट को पढ़कर Amazon Associates या Amazon Affiliate के बारे में पूरा जान  पाएंगे | तो चलिए हम आगे पढ़ते हैं |

Amazon associate / Affiliate marketing  क्या है ?


सबसे पहले हमें इस बात को जानना बेहद जरूरी है कि Amazon Associates / Amazon Affiliate Marketing असल में क्या है ? Amazon Associates program एक ऐसा जरिया है, जहाँ से कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करके पैसा इनकम कर सकता है | यह कुछ इस प्रकार होता है, जब आप अपने  लिंक को किसी भी दूसरे व्यक्ति के साथ या फिर अपने वेबसाइट या अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करते हैं और उस  लिंक से अगर कोई भी व्यक्ति कुछ भी product खरीदता है, तो खरीदे हुए product के मूल्य का कुछ हिस्सा आपको कमीशन के रूप में प्राप्त होता है |

दोस्तों यह जानकार आपको बहुत खुशी होगी, कि आजकल Affiliate Marketing, पैसा कमाने का एक बहुत अच्छा जरिया बनता जा रहा है | यहाँ तक कि कई बार यह देखा गया है कि लोग Affiliate Marketing को extra इनकम का जरिया ना बनाकर अपना मुख्य इनकम का जरिया बना चुका है |

Amazon associate / affiliate program  इतना पॉपुलर क्यों है ? | why amazon associate / affiliate program is so popular ?


दोस्तों online shopping के मामले में Amazon दुनिया की सबसे ज्यादा visit किए जाने वाली वेबसाइट है | जिस वजह से लोगों का विश्वास Amazon पर बहुत ज्यादा है, और अगर कोई आपकी रेफरल द्वारा अमेजॉन पर शॉपिंग करता है तो उसको वहाँ किसी भी प्रकार की फ्रॉड या ठगी होने की संभावना नहीं रहती | Amazon Associate / Affiliate Program से जुड़ने के लिए आप लोगों को किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट नहीं करना होता जिसका मतलब है, कि आप लोग यहाँ पर अपना अकाउंट free में बना सकते हैं |

दुनिया की सबसे बड़ी online shopping market place होने की वजह से यहाँ पर products की range लगभग असीमित है | इसका सबसे बड़ा यह फायदा है कि आप किसी भी प्रोडक्ट को अपने marketing के लिए चुन सकते हैं | चाहे आप दुनिया के किसी भी क्षेत्र में रहते हो |

Amazon की reporting system भी काफी बेहतरीन है, जहाँ पर आप लोगों को हर वक्त ये पता चलता रहेगा, कि आपकी कौन सी लिंक से products खरीदे जा रहे हैं, और कितने संख्या में products खरीदे जा रहे हैं, और आपको उस प्रोडक्ट का कितना प्रतिशत कमीशन के रूप में प्राप्त हो रहा है | Amazon Affiliate की सबसे अच्छी बात यह है, कि आप इससे प्राप्त कमीशन को सीधे अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं |
आपकी सुविधा के लिए आगे हम आपको यह भी बताएंगे कि आप Amazon Associate / Amazon Affiliate में कैसे आसानी से sign-up कर सकते हैं |

एक बहुत बड़ी कंपनी होने की वजह से Amazon के कई फायदे हैं, जैसे Amazon का customer सर्विस दूसरे online shopping websites से काफी बेहतर है, अगर आपके लिंक से कोई भी व्यक्ति कुछ भी खरीदता है और वह उस product से संतुष्ट नहीं होता तो वह बड़े ही आसानी से Amazon से संपर्क करके उस प्रोडक्ट को वापस कर सकता है या लौटाए गए प्रोडक्ट के लिए अपने पैसे वापस क्लेम कर सकता है | नीचे इस संदर्भ में, मैं आप लोगों को कुछ उदाहरण भी दूंगा, जिससे आपको सारी बातें समझ में आ जाएंगी |

उदाहरण 1 :- मान लीजिए कि आप एक मोबाइल रिव्यू वेबसाइट या ब्लॉग चलाते हैं और आपने, अपने ब्लॉग के बीच में रिव्यू किए गए प्रोडक्ट का अपना Amazon Affiliate लिंक शेयर करते हैं या उस प्रोडक्ट से रिलेटेड किसी भी तरह का बैनर या पोस्टर उपलब्ध कराते हैं अगर कोई व्यक्ति उस लिंक से कोई भी प्रोडक्ट खरीदता है तो आपको उस पूरे प्रोडक्ट के मूल्य का कुछ हिस्सा कमीशन के रूप में प्राप्त होगा |

उदाहरण 2 :- हम ऊपर के उदाहरण को आधार मानते हुए इस दूसरे उदाहरण को समझेंगे | मान लीजिए कि आपने ऊपर दिए गए उदाहरण की तरह अपने ब्लॉग में किसी प्रोडक्ट का Amazon Affiliate लिंक शेयर किया है और अगर कोई व्यक्ति उस लिंक से आपके Amazon Affiliate पेज पर जाता है लेकिन वह उस प्रोडक्ट को नहीं खरीदता और Amazon के पेज से भी बाहर नहीं आता लेकिन वह उस पेज पर रहकर किसी और प्रोडक्ट को सर्च करता है और उसको खरीदता  है तो भी इस स्थिति में आपको उस खरीदे गए प्रोडक्ट के मूल्य का कुछ हिस्सा कमीशन के रूप में प्राप्त होगा | तो इस तरह इन दोनों उदाहरणों से मैं उम्मीद करूंगा कि आप लोगों को इस पूरे व्यवस्था को समझने में मदद मिली होगी |

 Amazon Associate / Affiliate  से कितना प्रतिशत ( % ) कमीशन प्राप्त होता है ?


दोस्तों अगर आप Amazon Associate / Amazon Affiliate प्रोग्राम द्वारा किसी भी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करते हैं तो उस प्रोडक्ट के हिसाब से आप लोगों को आपका कमीशन प्राप्त होता है | इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी कम दाम वाले प्रोडक्ट को शेयर करते हैं तो आपको उसी हिसाब से कम कमीशन प्राप्त होगा और अगर आप किसी ज्यादा दाम वाले प्रोडक्ट को शेयर करते हो तो आपको ज्यादा कमीशन प्राप्त होगा | लेकिन Amazon की एक नीति है कि आपको, आपके लिंक से खरीदे गए प्रोडक्ट के लिए अधिकतम 12% कमीशन प्राप्त हो सकता हैं | बात यहीं पर ही नहीं समाप्त हो जाती हैं, Amazon Affiliate पर ऐसे कई सारे products भी है जिसका कमीशन दर 12% से भी ज्यादा है | मैं आप लोगों को नीचे हर तरह के प्रोडक्ट पर कितना कमीशन प्राप्त होता है वह भी बताऊंगा |

हर products का कमीशन rate

Books and magazines  = 10%
Digital entertainment  =  6%
Kindle books  =  10%
Electronics, Wireless, Computers & gaming  =  4% 
Fashion, Shoes & jewelery  =  12%
Health and Beauty  =  10% 
Home, Kitchen, Garden & Grocery  =  10%
Kids, Baby & Toys  =  10%
Music & Movies  =  6%
Sports, Outdoors & Hobbies  =  10%
Office & Gift cards  =  12%

How to sign up in Amazon associate / affiliate program


सबसे पहले आपको दिए गये link पर क्लिक करके website पर जाना हैं |

LINK :-  https://gplinks.in/YCpM

चित्र 1 :- आपको चित्र में दिखाए गये वेबसाइट open होगा | जहाँ पर आपको Join now for Free पर क्लिक करना हैं |



चित्र 2 :- इसके बाद आपको ऐसा एक पेज open होगा जहाँ आपको name, email, password डालकर अपना  amazon affiliate account बनाना होगा |



चित्र 3 :- इतना करने के बाद चित्र में दिखाया गया ऐसा पेज open होगा, जहाँ आप लोगों को अपना account information देना होगा | जैसे :- payee name, address, etc. |



चित्र 4 :- इतना हो जाने के बाद आपके सामने एक दूसरा पेज open होगा, जहाँ आपको अपना website URL / mobile app URL copy करके डालना होगा | आपके पास जितने भी website / app URL होंगे आप उतना यहाँ पर add कर सकते हैं |


चित्र 5 :- इसके बाद अपने सामने तीसरा पेज open होगा जहाँ पर आपको अपने profile के बारे में भरना होगा | जहाँ पर आपका store id name, आपका वेबसाइट किस बारे में हैं, जैसे कई information भरने होंगे |


चित्र 6 :- बस इतना करने के बाद आपके सामने चौथा पेज open होगा जैसा चित्र में दिख रहा हैं | यहाँ पर आपको दिखेगा कि आपके store I’D का नाम क्या होगा और साथ ही साथ आपका account confirmation भी दिखेगा |


चित्र 7 :- इसके बाद आपका dashboard open होगा जहाँ आप अपने account के बारे में हर metrics देख सकते हैं |


चित्र 8 :- आपको products को link करने के लिए product linking पर क्लिक करके product link पर क्लिक करना हैं |


चित्र 9 :- आपको products को link करने के लिए चित्र में दिखाए गये बॉक्स में उस product उस product को search करना हैं और get link के side में down के बटन पर क्लिक करके link को copy कर लेना हैं | इसके बाद आप उस link को कही भी paste कर सकते हैं | इस तरह आप अपने Amazon Associates / Amazon Affiliate Marketing को शुरू कर सकते हैं |



Amazon Associates / Amazon Affiliate के income को कैसे बढ़ा सकते हैं ?

        
Amazon Affiliate प्रोग्राम में शामिल होने के बाद आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने इनकम को कैसे ज्यादा से ज्यादा बढ़ा सके इस संदर्भ में मैं आपको कुछ उपाय बताऊंगा जिससे आप अपने Amazon Affiliate से अपना इनकम ज्यादा से ज्यादा कर पाएंगे |

सबसे पहली बात तो यह है कि आपको इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ेगा कि जब आप अपनी कोई भी blog पोस्ट को लिखे तो वह पोस्ट उस प्रोडक्ट से संबंधित होना चाहिए जिससे ब्लॉग पर आने वाले लोगों की रुचि उस प्रोडक्ट के ऊपर और ज्यादा बढ़ेगी जिससे उस प्रोडक्ट को खरीदने की संभावना और भी बढ़ेगी जिससे आपका इनकम भी बढ़ेगा |

इस बात का बहुत ज्यादा ध्यान रखें कि आप ऐसे प्रोडक्ट को ही चुने जो आपके वेबसाइट या blog से संबंधित हो और समय-समय पर मार्केट में आने वाले नए प्रोडक्ट का रिव्यू लिखें इसके दो फायदे होंगे पहला ट्रेंडिंग प्रोडक्ट पर blog होने की वजह से आपके वेबसाइट या blog पर ट्रैफिक बढ़ेगी तथा पढ़ने वाले के मन में उस प्रोडक्ट को खरीदने की इच्छा भी बढ़ेगी |

आपको अपनी वेबसाइट को गूगल पर रैंक कराने के लिए जितनी भी कोशिश करना पड़े आपको करनी चाहिए इससे फायदा यह होगा की आपकी वेबसाइट गूगल पर जितने लोगों को दिखेगी आपकी अमेजॉन एफिलिएट से होने वाली इनकम भी उतनी ही बढ़ेगी जिससे आप महीने के अंत में बहुत ज्यादा पैसा इनका कर सके

amazon affiliate marketing को video द्वारा समझे |


दोस्तों आज के लिए इतना ही |

आपको आज का हमारा यह पोस्ट कैसा लगा हमें जरूर बताएं आप हमें सपोर्ट करने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा share करे |

इस पोस्ट को पढने के लिए आप लोगो शुक्रिया |

अगर आपको कोई भी शिकायत या सुझाव है तो आप हमें comment कर सकते हैं  |

Tags :- how to earn money from amazon associate, amazon affiliate, amazon associate, earn money fron amazon affiliate in hindi



Post a Comment

0 Comments